फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, तीन लोग घायल

सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, तीन लोग घायल

Sat, 02 Sep 2017 08:07 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, तीन लोग घायल
तिलहर (शाहजहांपुर)। फरीदपुर क्षेत्र में कंटेनर की टक्कर लगने से बोलेरो सवार नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यवसायी 36 वर्षीय अर्पित सिंघल उर्फ अक्कू की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात का है। अक्कू वह बरेली से सामान खरीदकर बोलेरो से लौट रहे थे। इस हादसे में बोलेरो चालक समेत तीन लोग घायल भी हो गए। जिन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्पित की मौत की खबर से नगर में शोक है।
विज्ञापन

पत्रकार सुरेंद्र सिंघल का भतीजा अर्पित सिंघल उर्फ अक्कू शुक्रवार शाम लगभग छह बजे गांव डभौरा निवासी जगदीश की बोलेरो पर उनके बेटे मोटर पार्ट्स विक्रेता कौशल व मिस्त्री सूरज के साथ दुकान का सामान खरीदने बरेली गए थे। बोलेरो नगर के मोहल्ला निजामगंज निवासी अतुल गंगवार चला रहा था। बताते हैं कि रात लगभग 12:30 बजे सभी लोग बरेली से तिलहर लौट रहे थे। रास्ते में हाईवे पर बरेली क्षेत्र में रजऊ-परसपुर और फ रीदपुर के बीच चौधरी ढाबे के पास बोलेरो की कंटेनर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। अर्पित अगली सीट पर बैठे होने के कारण बोलेरे में फं स गए। गेट काटकर अर्पित सिंघल व चालक अतुल को निकाला गया। अर्पित की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अतुल, कौशल, सूरज को निजी अस्पताल भेजा गया। मामूली घायल कौशल व सूरज ने दुर्घटना की परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन व अन्य शुभचिंतक बरेली रात में ही पहुंच गए। सुबह होते ही अन्य लोगों को जानकारी लगी तो उनके घर पर भीड़ लग गई। अर्पित दो बहनों के बीच अकेला था। उसकी शादी की बात चल रही थी। नगर के तमाम गणमान्य जनों और व्यापारियों ने अक्कू की मौत पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed