फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शटर काट सराफ और जन सेवा केंद्र से लाखों की चोरी

शटर काट सराफ और जन सेवा केंद्र से लाखों की चोरी

Sat, 12 Aug 2017 09:07 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
शटर काट सराफ और जन सेवा केंद्र से लाखों की चोरी
निगोही (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने चौकीदार की बेरहमी से पिटाई कर सराफ और जनसेवा केंद्र के शटर तोड़कर 33 हजार की नकदी, लैपटाप और दो लाख के जेवर ले गए। सूचना पर सीओ सदर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड ने भी इधर-उधर सुरागरसी की, लेकिन कोई पता नहीं चला। घटना से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

निगोही क्षेत्र के ग्राम टिकरी निवासी संतोष मौर्या की निगोही-शाहजहांपुर रोड पर उनकी मौर्या मार्केट नाम से कई दुकानें हैं। इनमें से एक दुकान में टिकरी निवासी रजनीश की जनसेवा केंद्र और दूसरी दुकान मोहल्ला चौकसी निवासी संजीव सराफ की है। दोनों लोग शुक्रवार शाम सात बजे अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए। रात में चोरों ने दोनों दुकानों के शटर तोड़ दिए और वहां सामान चुरा लिया। चोरी का बिरोध किए जाने पर पहरेदार संतोष के पिता रामसरन की सरिया से पिटाई कर दी। सुबह शौच को आए ग्रामीणों ने घायल रामसरन देखा और इसकी जानकारी संतोष को दी। संतोष ने सराफ को जानकारी देकर पिता को जिला अस्पताल भेजा। इस बीच दुकान स्वामी व थाना पुलिस भी आ गई। जानकारी होने पर सीओ सदर, डॉग स्क्वायड, फॉॅरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटना स्थल से नमूने लिए। सराफ स्वामी संजीव ने बताया कि दुकान से चोर 25 ग्राम सोना, 4 किलो चांदी व 3 हजार की नकदी चुरा कर ले गए। वहीं जनसेवा केंद्र स्वामी रजनीश ने बताया कि चोर 30 हजार नकद, लैपटॉप व जरूरी कागज ले गए। थानाध्यक्ष रजी अहमद ने बताया घटना की जांच कर ली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना का जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed