{"_id":"5cc5f410bdec22074b0a7cbd","slug":"111556476944-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/मुड़िया पमार। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव बबौरी निवासी साइकिल सवार युवक की शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव बबौरी निवासी 27 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र छोटेलाल शनिवार शाम शाहजहांपुर से मजदूरी करके साइकिल से अकेले मोहम्मदी रोड से मुकरमपुर कुतुआपुर होते हुए अपने गांव लौट रहा था। रात करीब आठ बजे बबौरी से पांच सौ मीटर पहले किसी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता तब चला, जब उसी रास्ते से होकर खेत से गांव आने के लिए छोटा भाई चंद्रशेखर आजाद गुजरा। उसने पास जाकर देखा तो वह उसका भाई निकला। उसने तुरंत परिजन को जानकारी दी। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बाद में उसे परिजन जिंदा होने की उम्मीद में रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके सामने दो मासूम बच्चों छह वर्षीय एमपी सिंह और चार वर्षीय रागिनी की परवरिश की जिम्मेदारी अकेले आ गई है। मृतक सुभाष चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से मां मुनीशा देवी के आंसू थम नहीं रहे थे। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता छोटेलाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। हालांकि परिजन चौपहिया वाहन से हादसा होने का अंदेशा जता रहे हैं। थाना इंचार्ज राहुल सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।