फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हादसों में हरदोई की महिला समेत दो की मौत

हादसों में हरदोई की महिला समेत दो की मौत

Sun, 17 Mar 2019 07:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
हादसों में हरदोई की महिला समेत दो की मौत
शाहजहांपुर/मुडियापमार। अलग-अलग स्थानों पर रविवार दोपहर हुए हादसों में बाइक सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव बरूआरा निवासी 25 वर्षीय पारस सिंह बाइक से अपनी मां 60 वर्षीय नीलम देवी के साथ रविवार को जलालाबाद बाजार में होली पर कपड़ों की खरीदारी करने आ रहे थे। सुबह करीब 11 बजे वह बरेली रोड पर काकोरी इंटर कॉलेज के पास मैदान से गुजर रहे थे, तभी अचानक झटका लगने पर नीलम बाइक से गिर गईं। बाइक आगे बढ़ गई। पारस ने बाइक रोक कर मां को उठाया और लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिये जलालाबाद के नगरिया सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही नीलम नेे दम तोड़ दिया। यहां अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने नीलम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर निवासी 45 वर्षीय रामभजन घर से पैदल सिंधौली की साप्ताहिक बाजार जाने को निकले थे। रास्ते में निगोही से बाइक से लौट रहे ददियूरा गांव निवासी शिवशंकर मिल गए। रामभजन उनकी बाइक पर बैठ लिए। दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक गोरारायपुर के खन्नौत पुल के पास ईंट भट्ठा मोड़ के सामने पहुंची, तभी अचानक पीछे से ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे रामभजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवशंकर घायल हो गए। मृतक की एक बेटी रेनू की शादी हो चुकी है। 22 वर्षीय बेटे कुलदीप, 16 वर्षीय बेटी ऊषा, 12 वर्षीय मोनी और 10 वर्षीय बेटा विजय व पत्नी चंपा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed