{"_id":"598c4e054f1c1b813e8b478a","slug":"111502367237-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस से कुचलकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस से कुचलकर वृद्ध की मौत
Updated Thu, 10 Aug 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां/ जेंबा (शाहजहांपुर)। 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक ने एक वृद्ध को कुचल दिया। बाद में चालक उन्हें एंबुलेंस में लादकर सिंधौली के सरकारी अस्पताल में छोड़कर भाग निकला। पुवायां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
गांव अगौना बुजुर्ग निवासी अनिल कुमार ने बताया कि रात लगभग साढ़े दस बजे उसके 65 वर्षीय बाबा जगन्नाथ लघुशंका के लिए उठे तो वह भी उनके साथ उठ गया। इस बीच 108 सेवा की एक एंबुलेंस मौके पर पहुंची और चालक ने कल्क्टरगंज का रास्ता पूछा। उसके रास्ता बताने पर चालक ने अचानक एंबुलेंस को बैक करना शुरू कर दिया। इसी बीच एंबुलेंस उसके बाबा जगन्नाथ पर चढ़ गई।
शोर मचाने पर एंबुलेंस चालक और उसका साथी नीचे उतरे और बाबा को एंबुलेंस में लादकर पुवायां की ओर ले जाने लगे। वह साथ चलने को हुआ तो दोनों ने उसे एंबुलेंस में बैठाने से इंकार कर दिया। बमुश्किल वह एंबुलेंस में बैठ सका। इसके बाद रास्ते में उसे उतारने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके इंकार करने पर एंबुलेंस चालक बाबा को पुवायां के सरकारी अस्पताल न ले जाकर 20 किमी दूर सिंधौली के सरकारी अस्पताल ले गया। इस दौरान इलाज के अभाव में जगन्नाथ की मौत हो गई। चालक बाबा को अस्पताल में उतारकर वाहन सहित भाग निकला। उसने एंबुलेंस का नंबर नोट कर लिया। सिंधौली कोतवाली में जानकारी देने पर एक दरोगा ने टेंपो बुलवाकर बाबा का शव उसमें रखवाकर पुवायां भेज दिया।
विज्ञापन
पुवायां पुलिस ने रात भर उसकी सुनवाई नहीं की। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वृद्ध की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पौत्र संतोष कुमार ने एंबुलेंस के नंबर के आधार पर पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।