{"_id":"5730dd2f4f1c1b7d0a919f18","slug":"1000-ltr-kerosine-captured-in-puwanya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में फिर पकड़ा गया एक हजार लीटर केरोसिन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुवायां में फिर पकड़ा गया एक हजार लीटर केरोसिन
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Tue, 10 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में फिर पकड़ा गया एक हजार लीटर केरोसिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व में पकड़े गए नकली डीजल बनाने के कारखाने की जांच करने पहुंची पुलिस और पूर्ति निरीक्षक ने कारखाने के पड़ोस में एक हजार लीटर केरोसिन तेल पकड़ लिया। पुलिस ने तेल बेचने के आरोप में नगर के नकली डीजल बनाने के एक धंधेबाज को हिरासत में लिया है। बरामद तेल को पुवायां की कोटेदार सुमनलता की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
27 मार्च 2016 को नकली डीजल बनाने के लिए केरोसिन कोटेदारों से खरीदे जाने की शिकायत के आधार पर एसडीएम ने नगर के निगोही रोड पर सखी बाबा स्थान के पास लेखपाल से जांच कराई थी तो यहां पर छह सौ से अधिक लीटर केरोसिन जला मोबिल आदि बरामद हुआ था। डीएम के आदेश पर दो अप्रैल को केरोसिन से डीजल बनाकर बेचने वाले संतोष गुप्ता के खिलाफ धारा 3/7, 41, 411, 408, 410, 420 और 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
सोमवार को दरोगा नासिर खां, गुड्डू सिंह, वीर सिंह पूर्ति निरीक्षक संतोष शर्मा के साथ पुराने मामले की विवेचना करने सखी बाबा स्थान के पास गए थे। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक को केरोसिन की गंध मिली तो सील की गई दुकान के पास बिना शटर की दुकान की तलाशी ली गई। दुकान में सरसों की नरई के बीच केरोसिन भरे दो ड्रम मिले। बाद दुकान के पीछे खाली प्लाट में टेंट की दरी से ढके केरोसिन भरे तीन ड्रम और बरामद किए गए। पता चला कि दुकान पुवायां के परमेश्वरदीन की है और केरोसिन एक अन्य कारोबारी का है। इत्तेफाक से पुलिस को कारोबारी वहीं घूमता दिख गया तो उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बरामदगी से साफ हो गया उक्त स्थानों पर अवैध रूप से केरोसिन खरीदने और बेचने का धंधा हो रहा है। यह अपराध है और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत दंडनीय है। डीएम के अनुमोदन के बाद दुकान स्वामी परमेश्वरदीन और विष्णु गुप्ता पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
संतोष शर्मा, पूर्ति निरीक्षक पुवायां
तेल बरामदगी के पुराने मामलों के आरोपी सात दिन में गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दे रखे हैं। केरोसिन का अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।
सलिल कुमार पटेल, एसडीएम पुवायां
नकली डीजल बनाने में सगे भाई लिप्त
पुवायां। सोमवार को जहां केरोसिन पकड़ा गया है, उसी के पास 25 अगस्त 2015 और 27 मार्च 2016 को एसडीएम ने डीएसओ और पुलिस के साथ छापामारी कर केरोसिन, जला मोबिल आदि बरामद किया था। यह माल सोमवार को पकड़े गए आरोपी के भाई का साबित हुआ था लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी उसे जेल नहीं भेजा गया। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई का कहना है कि दोनों पुराने मामलों की विवेचना चल रही है।