फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Body of youth missing for two days found in Kosi River; family left devastated

Rampur News: कोसी नदी में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 28 Oct 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 28 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for two days found in Kosi River; family left devastated
रामपुर। मसवासी क्षेत्र में कोसी नदी में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मिलक नौखरीद गांव निवासी छत्रपाल (40) रविवार को मछली पकड़ने के लिए नदी पर गया था लेकिन घर नहीं लौटा। दो दिन तक तलाश के बाद उसका शव हाईवे स्थित कोसी पुल के नीचे नदी के गहरे गड्ढे में मिला। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

मसवासी चौकी क्षेत्र के मिलक नौखरीद निवासी छत्रपाल रविवार को कोसी नदी में मछली पकड़ने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने भी आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को परिजनों ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश कराई। इस दौरान हाईवे स्थित कोसी पुल के नीचे गहरे गड्ढे में उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्रपाल की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। रविवार को नदी पर जाने के बाद उसका लापता होना और मंगलवार को शव बरामद होना कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, हत्या या किसी अन्य घटना से जुड़ा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। मौत का वास्तविक कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है।
छत्रपाल के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। उसकी पत्नी फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। छत्रपाल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है, जिसके चलते पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। सीओ हर्षिता सिंह ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed