फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime,theft

सराफा दुकान से 70 हजार रुपये के जेवर चोरी, ग्रामीणों और चोरों के बीच हुई फायरिंग

Fri, 26 Nov 2021 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime,theft
गंगसरा में चोरी के बाद खुली पड़ी सराफा व्यापारी की दुकान की सेफ - फोटो : POWAYAN
पुवायां। गांव गंगसरा में अंकित ज्वैलर्स के ताले तोड़कर चोरों ने 70 हजार के जेवर और दो हजार की नकदी चोरी कर ली। तिजोरी तोड़े जाने के दौरान आहट होने पर भवन स्वामी खान सिंह यादव मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। खान सिंह के पुत्र ने फायरिंग की तो चोरों ने भी जवाबी फायरिंग कर दी और भाग निकले।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला बगियानाथ निवासी अंकित सोनी की गांव गंगसरा में खान सिंह यादव के भवन में सराफा की दुकान है। खान सिंह के बड़े भाई पास में रहते हैं। 24 नवंबर की रात में नक्षत्र सिंह ने शटर उठाने की आवाज सुनी तो उन्होंने खान सिंह को फोन कर सूचना दी। खान सिंह वहां पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। पीछे से साइफल लेकर पहुंचे खान सिंह के पुत्र मीतू ने पिता को बदमाशों की गिरफ्त में देख हवाई फायरिंग कर दी। बदमाश भाग गए और दूर जाकर उन्होंने भी जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन

तमाम लोग असलहे, लाठी, डंडे लेकर पहुंच गए। सूचना पर थाने से इंस्पेक्टर केबी सिंह पहुंचे। बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। अंकित के अनुसार चोर करीब 70 हजार रुपये के जेवर और दो हजार की नकदी ले गए हैं। बदमाश तिजोरी नहीं तोड़ सके, इससे बड़ी चोरी होने से बच गई। अंकित के पिता अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। खान सिंह यादव ने बदमाशों की संख्या छह बताई है। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed