फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

साढ़ू के घर पिटाई से आहत युवक ने जान दी

Fri, 04 Nov 2022 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
crime
खुटार। गांव रूजहा कलां निवासी 30 वर्षीय गुड्डू का शव गांव से कुछ दूर खेत में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। गुड्डू के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। गुड्डू की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने ससुराल के लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया है। मामले में पत्नी समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बालकराम का पुत्र गुड्डू बुधवार शाम घर से बिना बताए चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह गांव के लोगों ने पेड़ पर गुड्डू का शव लटका देखा। गुड्डू के घरवाले और पुलिस मौके पर पहुंचे। गुड्डू की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस इसकी जांच कर रही है। गुड्डू के छोटे भाई रोहित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 30 अक्तूबर को गुड्डू के साढ़ू लखीमपुर के कस्बा मैलानी निवासी विजय के पुत्र के जन्मदिन की दावत थी। गुड्डू अपनी पत्नी के साथ दावत में गया था। दावत के दौरान गुड्डू का साढ़ू से विवाद हो गया।
विज्ञापन

गुड्डू के साले के दामाद जिला पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव बुधेली निवासी सुरेश और साले जंडेल ने विजय का साथ देते हुए गुड्डू को पीट दिया था। इसमें गुड्डू की पत्नी की मिलीभगत थी। गुड्डू के दूसरे साले दिनेश ने भी धमकी दी थी। दो नवंबर को पंचायत में जंडेल नहीं आया। बाद में गुड्डू रात में चला गया और फंदे से लटक कर जान दे दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सुसाइड नोट में लिखा दर्द
गुड्डू की जेब से जो सुसाइड नोट मिला, उसमें लिखा है कि श्रीमान थाना खुटार के अधिकारी, आपसे निवेदन है कि मैं अपना बयान लिख रहा हूं कि मेरी मौत के जिम्मेदार ये चार लोग हैं। मेरी घरवाली जिसका नाम रेखा देवी, इनके भाई जंडेल कुमार पुत्र रामदास और इनके बड़े बहनोई जिनका नाम विजय कुमार और उनकी घरवाली जिनका नाम अनीता देवी है। ये सभी लोग मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। मैं गुड्डू अपना बयान देते हुए इन चारों लोगों को गुनहगार ठहराता हूं। मेरी मौत से मेरे घरवालों का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed