फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित पक्ष ने दिया धरना

Wed, 27 Oct 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
crime
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कलक्ट्रेट में धरना देने पहुंचा पीड़ित परिवार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को मृतक पक्ष के लोगों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। धरने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरुआ पट्टी सनायक निवासी दिलीप सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते 29 अगस्त को उनके चाचा नेमपाल की घर से ले जाने के बाद लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने तीन दिन तक पीड़ित पक्ष के लोगों की घेराबंदी कर थाने नहीं जाने दिया। पीड़ित के तहरीर देने पर मदनापुर पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि नेमपाल की मौते होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक एनसीआर को उचित धाराओं में तरमीम नहीं किया। न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाने जाने पर सीओ सदर ने गांव में तहकीकात करने का आश्वासन देकर घर भेज दिया, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि सीओ ने बताया कि एनसीआर को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम किया जा चुका है। धरने में मुन्नू सिंह, मुन्नी देवी, नन्हीं देेवी, चित्रा देेवी, राजबाला, रजनी, संताषा, सुनीता, श्रद्घा, धैर्य कुमार, अवनीश कुमार, नन्हें सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed