फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

बूथ अध्यक्ष का चालान करने गुस्साए भाजपाई, थाने में धरने पर बैठे

Tue, 26 Oct 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर के खुटार थाने में धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : POWAYAN
खुटार। भाजपा के बूथ अध्यक्ष का शांतिभंग की धारा में तहत चालान करने से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को थाने में बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। उनका आरोप था कि भाजपा नेता को घर से बुलाकर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया। थाने में मौजूद दरोगा के निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देने पर भाजपा कार्यकर्ता शांत होकर चले गए।
विज्ञापन

खुटार थाना क्षेत्र के गांव कढ़ैया निवासी हरिओम कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष हैं। आरोप है कि तीन दिन पूर्व गांव के कुछ लोगों के इशारे पर पुलिस ने हरिओम घर से बुलाने के बाद शांतिभंग की धारा में लिखा पढ़ी कर चालान कर दिया गया। जमानत पर छूटने के बाद हरिओम ने इस मामले की जानकारी कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों को दी तो उनमें रोष फैल गया। सोमवार को भाजपा के कई कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कुछ लोगों के इशारे पर बूथ अध्यक्ष का चालान करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद दरोगा रामायण सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी को संबोधित ज्ञापन दरोगा दिया और दूसरे पक्ष और एकतरफा कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान सत्यपाल गुप्ता, देवेश गुप्ता, नगर पंचायत सदस्य आशीष गुप्ता, राकेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, शेर सिंह, राजेश कुमार, रामलड़ैते सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में धरने की कोई जानकारी नही है। एक अधिवक्ता का फोन आया था। वह कोई शिकायत के लिए प्रार्थना पत्र देने के लिए कह रहे थे। धरने से संबंधित जानकारी कराई जाएगी। - बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed