फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

आरोप दुष्कर्म का और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की अश्लील बातें करने की

Sun, 26 Sep 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। चार लाख रुपये उधार लेने के बाद लौटाने के नाम पर युवक एक महिला को घर बुलाकर और पुवायां में ले जाकर तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। रुपये न लौटने पर महिला ने पुलिस को तहरीर दी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज नहीं कर अश्लील बातें करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वह मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करेगी।
विज्ञापन

मूल रूप से पुवायां क्षेत्र के एक गांव और वर्तमान में मीरानपुर कटरा के एक मोहल्ला में रहने वाली महिला की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि उसके पति कटरा में एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन थे। इसी पंप पर पुवायां के गांव मुड़िया कुर्मियात निवासी विवेक शर्मा मैनेजर थे। वर्ष 2018 में विवेक ने जरूरी काम बताकर उनके पति से चार लाख रुपये ले लिए। इसमें तीन लाख रुपये उन्होंने अपने बैंक एकाउंट से ट्रांसफर किए थे और एक लाख रुपये नकद दिए थे। तभी उनके पति कटरा से एक लड़की को बहला फुसलाकर कहीं ले गए। विरोध किया तो पति ने संबंध खत्म कर लिया।
विज्ञापन

पति से अलगाव का लाभ उठाकर विवेक ने रुपये वापस नहीं किए। वह टालमटोल करता रहा और उसकी नीयत खराब हो गई। जब वह रुपये मांगती थी तो विवेक अश्लील बातें करने लगता था। बाद में रुपये देने के बहाने विवेक ने उसे गांव मुड़िया कुर्मियात और पुवायां बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया। यह सिलसिला तीन वर्ष से चल रहा है। वह लोकलाज और रुपये मिलने की आस में चुप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ सितंबर को उसने विवेक को फोन कर रुपये मांगने तो उसने पुवायां आकर रुपये ले जाने को कहा। शनिवार को वह रुपये लेने पुवायां पहुंची तो विवेक अश्लील बातें करने लगा और पत्नी बनाकर रखने की बात कहने लगा। विरोध करने पर उसे और उसके पुत्र को जान से मार देने की धमकी दी। आरोपी रुपये हड़पना चाहता है और उस पर बुरी नीयत रखता है।
पुलिस ने विवेक के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, इसके लिए पुवायां थाने का एक दरोगा और कुछ पुलिसकर्मी जिम्मेदार हैं, जो उसे न्याय नहीं मिलने देना चाहते हैं। सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वह आत्महत्या करने को विवश होगी।

इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को दिए प्रार्थनापत्र और सीओ पुवायां के आदेश पर महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अगर महिला और आरोप लगा रही है तो उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed