{"_id":"6122a9fc8ebc3e79a51459f3","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly457175922","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की मौत खन्नौत नदी के किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की मौत खन्नौत नदी के किनारे मिला शव
विज्ञापन
सिंधौली। सिंधौली के गांव नौगवां जसवंतपुर के एक ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव नदी किनारे पड़ा मिला। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
गांव नौगवा जसवंतपुर निवासी 45 वर्षीय निर्मल सिंह शनिवार शाम छह बजे घर से खमरिया गांव जाने के लिए कहकर निकले थे। देर रात वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह परिवार के लोगों निर्मल सिंह की फिर से तलाश शुरू की। नौ बजे उनका शव खन्नौत नदी के किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। निर्मल सिंह खेती करते थे।
गांव के लोगों ने बताया कि खमरिया गांव में कच्ची शराब बनाने और बेचने का कारोबार धड़ल्ले से किया जाता है। निर्मल सिंह भी खमरिया शराब पीने गए थे। उनकी जेब से एक पॉलिथीन में कच्ची शराब भी बरामद हुई है। कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से यह धंधा गांव खमरिया में बढ़ता ही जा रहा है। निर्मल सिंह की मौत से पत्नी राजेश्वरी सहित परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। निर्मल सिंह का एक पुत्र नोएडा में काम करता है। उसको भी सूचना दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी जग नारायण पांडे ने बताया निर्मल सिंह की मौत नदी में डूबने से होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद आगे कीह कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एक साल पहले भी डूब गए थे दो लोग
सिंधौली। खन्नौत नदी के जिए घाट पर निर्मल सिंह का शव मिला है, वहां एक वर्ष पूर्व गांव नौगवां जसवंतपुर के ही भनुप्रताप और नन्हें की डूब कर मौत हो गई थी। इससे पूर्व भी इस घाट पर लोगों की डूब कर मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि बरसात के मौसम में घाट पर तेज धार के कारण लोग गहरे पानी में डूब जाते हैं।