{"_id":"60f9bc4f8ebc3e6d18484aa1","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4539892123","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो अपलोड करना युवक को भारी पड़ गया। ट्वीटर पर शिकायत के बाद सोशल मीडिया सेल ने संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। बुधवार की रात पुलिस ने आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव पेहना निवासी रामतीर्थ ने तमंचे के साथ वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। किसी ने युवक द्वारा वीडियो वायरल कर रौब दिखाने की शिकायत ट्वीटर के माध्यम से पुलिस से कर दी। सोशल मीडिया सेल ने शिकायत का संज्ञान लेकर मदनापुर पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले आरोपी रामतीर्थ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार रात पुलिस के डर से किसी व्यक्ति को तमंचा देने जा रहे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव में शिव मंदिर के सामने मझौला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद