फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

फंदे से लटककर बुजुर्ग ने दी जान

Wed, 21 Jul 2021 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के मोहल्ला कुतुलुपुर के रहने वाले एक बुजुर्ग ने पेड़ से फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपनी पैतृक जमीन को बेचे जाने के बाद से दुखी थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह उसके पिता अनंगपाल (55) ने पंचायत घर के समीप यूकेलिप्टस के पेड़ से गमछे के फंदे से लटककर जान दे दी। अरविंद ने बताया कि उसके पिता अनंगपाल के दो भाई थे। उसके चाचा ने कुछ साल पहले फंदे से लटककर जान दे दी थी। चाची फर्रुखाबाद में रहने लगीं थीं। अपने हिस्से की जमीन वह किराये पर हर साल उठा देतीं थीं। सोमवार को चाची ने अपने हिस्से की कृषि भूमि पड़ोसी के हाथ बेच दी।
विज्ञापन

पैतृक जमीन बेचे जाने के बाद अनंगपाल अवसाद में आ गए। बुधवार को सुबह लगभग पांच बजे अपने गमछे का फंदा बनाकर पेड़ से लटककर उन्होंने आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने फंदे से लटका देखा तो परिजन को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। अनंगपाल की मौत से पत्नी आशा, चार बेटे अरविंद, अजय, रंजीत, निर्देश और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed