फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

नाबालिग को दूसरी बार ले गया युवक

Wed, 21 Jul 2021 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। नाबालिग को ले जाने के आरोपी के खिलाफ साढ़े तीन माह बाद कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण ली गई।
विज्ञापन

पुवायां के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि सात दिसंबर 2020 को उनकी 15 वर्षीय पुत्री को वीरेंद्र अपने साथियों की मदद के साथ बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज की थी और अधिकारियों से शिकायत के बाद पुत्री को बरामद किया गया था। बाद में उनकी पुत्री को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति की ओर से लखनऊ के मोतीपुर स्थित बाल गृह भेज दिया गया था। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र को गिरफ्तार नहीं किया था।
विज्ञापन

बाल गृह में रहते हुए उनकी पुत्री ने पिता के पास जाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। इस पर न्यायालय के आदेशानुसार वह पुत्री को लेकर आए और अपने बहनोई के घर छोड़ आया। वीरेंद्र साजिश के तहत तीन अप्रैल 2021 को फिर से उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर देने पर पुवायां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उल्टे उन लोगों को ही फंसाने की धमकी देने लगी। परेशान होकर उनको कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed