फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

छह साल की बेटी बोली-पापा ने मम्मी को पीटकर मार डाला

Sat, 17 Jul 2021 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
जैतीपुर। थाना क्षेत्र के अमईपुर संडा गांव में बुधवार रात गर्भवती महिला शांति देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके वालों ने पति मगनेश पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं शांति देवी की छह वर्षीय बेटी जाह्नवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रही है कि मम्मी-पापा का झगड़ा हुआ था। पापा ने मम्मी के पेट पर लात रखी और गर्दन दबाई थी। झगड़े के बाद मम्मी की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसका पति मगनेश मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि मगनेश की पत्नी शांति देवी ने सात वर्ष पूर्व भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। शांति देवी के पिता वीरेश कुमार शर्मा ने बताया कि दामाद शराब पीकर उनकी बेटी को मारता-पीटता था। इसी से आजिज आकर सात वर्ष पहले भी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। बरेली के एक निजी अस्पताल में कई दिनों तक उसका इलाज चला था।
विज्ञापन

इधर, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
--
वीडियो संज्ञान में नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-परमानंद पांडेय, सीओ तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed