फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

बिरियागंज चौराहे पर आपस में भिड़े होमगार्ड

Sat, 17 Jul 2021 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
तिलहर। बिरियागंज चौराहे पर शुक्रवार दोपहर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की दूसरे होमगार्ड से शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाने को लेकर गालीगलौज के साथ हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच राहगीरों की भीड़ लग गई। बाद में कुछ लोगों ने किसी तरह मामला रफा-दफा किया। इस बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नगर के बिरियागंज चौराहे पर दो होमगार्ड ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान तीसरा होमगार्ड वहां पर आया और चौराहे पर लग रहे जाम को लेकर ड्यूटी पर मौजूद होमगार्डों पर शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज करते हुए हाथापाई करने लगा। इस बीच दो होमगार्डों के बीच काफी देर तक जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान चौराहे पर खासी भीड़ लग गई। बाद में कुछ लोगों ने आकर मामला रफा-दफा कर दिया। नगर का बिरियागंज चौराहा काफी व्यस्त रहता है। प्रतिदिन यहां पर जाम लगता है जिससे लोगों को आने जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ती है। पुलिस प्रशासन इस चौराहे को होमगार्डों के सहारे छोड़ देता है, जिससे लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed