{"_id":"60df625e8ebc3ebf0b0e1aa2","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4518464123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने जेवर लाने को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने जेवर लाने को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच विवाद
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुराने जेवर लाने को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। सूचना पाकर पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। दिन भर चली पंचायत के बाद सहमति बनने पर शुक्रवार शाम को फेरे पड़ सके।
पुवायां के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम सिंधौली थाना क्षेत्र से बरात आई थी। वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों का स्वागत सत्कार किया और द्वाराचार की रस्म भी पूरी हो गई। बाद में वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष से वधू के जेवर मांगे। जेवर वधू के घर पहुंचे तो महिलाओं ने जेवर पुराने होने की बात कहनी शुरू कर दी।
इस बात को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर किसी ने यूपी-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली।
पुलिस रात में ही दोनों पक्षों को थाने ले आई और समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी। इस बीच वधू पक्ष के लोग शादी से इनकार करने लगे, इससे मामला और बिगड़ गया। शुक्रवार सुबह फिर से पंचायत शुरू हुई और देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन
पुलिस ने फैसला न होने पर तहरीर मांगी तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच 15 घंटे बाद शादी को लेकर सहमति बन गई। शुक्रवार शाम फेरों की रस्म अदा की गई। पुलिस के अनुसार वर और वधू पक्ष के बीच वाहन को आगे बढ़ाने को लेकर विवाद हो गया था। समझौता हो जाने के कारण कार्रवाई नहीं की गई है।