फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

ईओ पर स्याही फेंकने पर सभासद, उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 Jul 2021 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
तिलहर। नगर पालिका ईओ पर महिला सभासद और उसके पति द्वारा स्याही फेंके जाने के मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के विरोध में शुक्रवार को पालिका कर्मचारियों ने हड़ताल की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ईओ सर्वेश कुमार कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वार्ड-11 से सभासद नुसरत जहां के पति कयूम खान बुधवार को मीरगंज में एक अतिक्रमण हटाने को लेकर उनके चैंबर में आए। जब उन्होंने मामला के न्यायालय में होने का हवाला दिया तो वे नाराज होकर धरने की धमकी देते हुए पत्नी के साथ पालिका गेट पर धरने पर बैठ गए। जब वह पालिका कर्मचारियों के साथ उनसे वार्ता के लिए पहुंचे तब सभासद नुसरत जहां के पति कयूम खान ने उनके ऊपर स्याही फेंककर उनका और अन्य कर्मचारियों का अपमान किया तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभासद नुसरत जहां और उनके पति कयूम खान के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका खुलने के बाद कर्मचारियों ने घटना को लेकर विरोध जताते हुए कलम बंद हड़ताल कर दी। इसके कारण दफ्तर सूने पड़े रहे। पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा ने बताया कि कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप बृहस्पतिवार को कार्य न करते हुए हड़ताल रखी। हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित रहा और लोग आवश्यक कार्य के लिए चक्कर लगाते देखे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed