{"_id":"6085bbd98ebc3ea80a0b30c3","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly444977441","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर नगदी व दवाईयों समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर नगदी व दवाईयों समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला अजीजगंज में स्थित लता मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरों ने नगदी, दवाइयों समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इलाके में चोरी की है पांचवीं वारदात है।
चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला अजीजगंज निवासी आलोक मिश्रा का मोहल्ला अजीजगंज में लता मेडिकल स्टोर के नाम से प्रतिष्ठान है। वे शनिवार की रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे जब वे दुकान खोलने आए तो स्तब्ध रह गए। दुकान का शटर टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो सारी दवाइयां बिखरी हुई थीं। चोर शटर तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए और दराज में रखे करीब 40 हजार रुपये नगद तथा कीमती दवाइयां, लैपटॉप और एलईडी टीवी चुरा ले गए। सरेराह हुई वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां मजमा लग गया।
सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी ललित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने घटना के संबंध में पीड़ित एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस को दुकान के पीछे कुछ दूरी पर झाड़ियों में छुपा एलईडी टीवी बरामद हो गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पूर्व आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ में काश्तकार सुभाष सिंह एवं उनके घर में रहने वाले किराएदार आनंदपाल सिंह के घर से 13 अप्रैल को चोरों ने लाखों का माल चोरी कर लिया था। पुलिस इस घटना का भी खुलासा करने में नाकाम साबित हुई है।
साउथ सिटी कॉलोनी में भी हो चुके हैं ताबड़तोड़ तीन चोरियां
चौक कोतवाली इलाके की साउथ सिटी कॉलोनी में भी इसी माह में ताबड़तोड़ तीन चोरियां हो चुकी हैं। चोरी की पहली वारदात चीनी मिल के डीजीएम एचआर प्रांशु शर्मा दूसरी वारदात माधुरी रस्तोगी तीसरी वारदात प्रदीप राठौर के आवास पर हो चुकी है। हालांकि पुलिस इन चोरियों के खुलासे का दावा कर रही है, लेकिन खुलासा किसी के गले नहीं उतर रहा।
घटनास्थल का मौका मना किया गया था। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। तहरीर प्राप्त हो गई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - ललित कुमार, चौकी प्रभारी, अजीजगंज, शाहजहांपुर।