{"_id":"6079e55b8ebc3ed3f712ad84","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly444147382","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शुक्रवार सुबह महिला का शव कमरे में फंदे से लटका पाया गया। मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालजनों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव सरेंजू निवासी जगन्नाथ बेटी पूनम (23) की शादी पांच साल पहले थाना कांट क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी अवनीश से की थी। शादी के बाद से पूनम को उसके ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर तंग करते थे। दहेज में पूनम के पिता ने अवनीश को बाइक भी दी थी। पूनम के भाई पवन ने बताया कि अवनीश अपाचे बाइक की मांग करता था। इसी मांग को लेकर आये दिन पूनम को परेशान करने लगा। एक साल पहले पूनम अपने मायके आकर रहने लगी थी। छह अप्रैल को पति अवनीश और उसका भाई विनोद पूनम को विदा कराकर ले गए थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच पवन ने बहन पूनम से वीडियो कॉल पर बात की थी। उस वक्त तक सबकुछ ठीक था। उसके बाद रात करीब नौ बजे अवनीश अपने साले को पवन को फोन करके गाली-गलौज करने लगा।
शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों से मायके पक्ष को पूनम की मौत की खबर मिली। परिजन जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो पूनम का शव कमरे के अंदर दुपट्टे से लटक रहा था। सभी ससुरालीजन मौके से फरार हो गए थे। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूनम के भाई ने दहेज की मांग पूरी न करने पर पति समेत ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
पूनम के परिजनों की तरफ से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर प्राप्त होते ही रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजित राम, कांट थाना प्रभारी निरीक्षक