फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

पत्नी का पता लगाने के लिए किया था साढ़ू के बेटे का अपहरण

Fri, 16 Apr 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। रोजा इलाके से सात साल के बच्चे के अपहरण की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। अपहरणकर्ता बच्चे का मौसा निकला, जिसने आइसक्रीम विक्रेता बनकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी मोहम्मद नबी हसन के सात साल के बेटे सैफ का अपहरण कर लिया गया था। नबी हसन के मुताबिक उनका बेटा सैफ मोहल्ले के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसे एक आइसक्रीम विक्रेता अगवा करके ले गया। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद उस फैक्ट्री का पता लगाया, जिसकी अपहरणकर्ता आइसक्रीम लेकर आया था। पुलिस ने फैक्ट्री जाकर आइसक्रीम बेचने वाले का हुलिया बताकर पूछताछ की। तब पता चाल कि आइसक्रीम बेचने वाला हथौड़ा गांव के मुकेश पांडेय के घर में किराए पर मंगलवार को ही रहने आया था। इसके बाद उसने आइसक्रीम की ठेली फैक्ट्री से किराये पर ली थी। पुलिस ने मकान मालिक और आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक से पूछताछ की तो आरोपी को मोबाइल नंबर मिल गया। पुलिस और सर्विलांस टीम ने बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे मुकरमपुर पिपरिया गांव की सड़क के पास आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया। उसके नबी हसन का बेटा सैफ भी सकुशल मिल गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुतातबिक आरोपी सीतापुर के थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के गांव जगना का रहने वाला है। दीपक ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी मदनापुर की तरन्नुम से हुई थी। उनके नौ महीने का बेटा है। कुछ दिनों पहले तरन्नुम अपने मायके चली गई, जिसके बाद से वह नहीं लौटी। उसने ससुराल वालों से पता किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दीपक के मुताबिक उसकी पत्नी तरन्नुम फोन पर हथौड़ा बुजुर्ग में रहने वाली अपनी बहन से बात करती थी। इससे 13 अप्रैल को आरोपी पत्नी की तलाश में शाहजहांपुर गया। तरन्नुम के बहनोई मोहम्मद नबी हथौड़ा बुजुर्ग में रहते हैं। दीपक ने पत्नी का पता लगाने के लिए किराये पर कमरा लिया था। फिर आइसक्रीम फैक्ट्री से ठेली किराए पर ली। वह मोहम्मद नबी के मकान के आसपास घूमकर रेकी करता रहा। आइसक्रीम का लालच देकर सैफ को अपने साथ ले गया। वह बच्चे का अपहरण करने के बाद साढ़ू मोहम्मद नबी को फोन करके अपनी पत्नी और बच्चे का पता लगाना चाहता था। मगर इससे पहले उसे पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed