फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

बैंक में धोखाधड़ी के लिए पहुंचीं महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 14 Apr 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में दो महिलाएं धोखाधड़ी के इरादे से बैंक पहुंचीं। एक महिला ने फर्जी पासबुक के आधार पर रुपये निकाले तो दूसरी महिला फर्जी पासबुक बनवाने आई थी। शक होते ही बैंक मैनेजर ने दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जलालाबाद और थाना कांट क्षेत्र की रहने वालीं दो महिलाएं मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे निगोही थाना क्षेत्र के बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में पहुंची। जलालाबाद निवासी महिला के पास एक फर्जी पासबुक थी। महिला ने काउंटर पर चेक जमा करके फर्जी पासबुक के आधार पर दस हजार रुपये निकाल लिये। इससे पहले भी महिला अलग-अलग तारीखों पर 75 हजार रुपये निकाल चुकी थी। उस महिला के साथ आई थाना कांट क्षेत्र की रहने वाली दूसरी महिला फर्जी पासबुक बनवाने की कोशिश करती रही। महिला के पास फर्जी आधार कार्ड भी था।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर नवीन अग्रवाल समेत बैंक स्टाफ को शक होते ही दोनों महिलाओं को बैंक में बैठा लिया। मैनेजर ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये निकालने की तहरीर देकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। बैंक मैनेजर नवीन अग्रवाल ने बताया कि दोनों महिलाओं को शक के आधार पर पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि बैंक मैनेजर की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में बकरी जाने पर दो पक्ष आमने-सामने
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में देवरिया गांव में एक युवक के घर बकरी चली गई। विरोध करने पर दोनों पक्ष की महिलाओं ने गालीगलौज और ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । पुलिस ने जांच शुरू कर दी है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed