फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

आवास विकास कॉलोनी में बंद घर से लाखों की चोरी

Wed, 14 Apr 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ में चोरों ने एक काश्तकार के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के नकदी-जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर पीड़ित से पूछताछ की। आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली गई। मामला एसपी सिटी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने चौक कोतवाली पुलिस की फटकार लगाई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की यह लगातार चौथी वारदात है।
विज्ञापन

आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ के आवास संख्या 5/160 निवासी सुभाष सिंह काश्तकार हैं। वे 12 अप्रैल को अपने गांव तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। मंगलवार को वह वापस आए तो मुख्य द्वार का ताला टूटा देख स्तब्ध रह गए। अंदर जाकर देखा तो घर के सभी कमरों के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखीं छह सोने की चूड़ियां, दो सोने के हार, दो जोड़ी सोने के झाले, एक जोड़ी झुमकी, एक चेन, छह अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी की पायल, 35 हजार रुपये नकद समेत लगभग लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित सुभाष ने तत्काल ही घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची अजीजगंज पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। उधर, मामला एसपी सिटी संजय कुमार के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने चौक कोतवाली पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ में काश्तकार के घर पर हुई चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कोतवाली पुलिस को शीघ्र खुलासे का निर्देश दिया गया है। इलाके में गश्त बढ़ाकर आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है। - संजय कुमार, एसपी सिटी, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed