फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

महिला की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा

Wed, 14 Apr 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। निजी चिकित्सालय में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस समझौता कराने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के कैलाश नगर कॉलोनी में एक निजी अस्पताल में अफसर मियां ने अपनी पत्नी सीमा खातून को डिलीवरी के लिए सोमवार सुबह भर्ती कराया था। दोपहर 3:00 बजे ऑपरेशन से पुत्र का जन्म हुआ। उसके बाद महिला को खून की जरूरत पड़ी तो खून चढ़ाया गया। मंगलवार दोपहर बाद फिर महिला की हालत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद परिजनों ने हंगामा काट दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया। रोजा पुलिस ने डॉक्टर से रजिस्ट्रेशन की मांग की, लेकिन डॉक्टर रजिस्ट्रेशन की कॉपी नहीं दिखा सके। डॉक्टर ने बताया कि डिलीवरी ऑपरेशन से हुई थी। उसके अगले दिन हालत बिगड़ गई। जिस कारण महिला की मौत हो गई। वहीं डॉक्टर ने महिला की कोरोना पॉजिटिव की जांच नहीं कराई थी। बिना जांच कराएं भर्ती कर लिया था। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में सुलह समझौते के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed