{"_id":"6075f3d28ebc3e8d39132272","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4438456111","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एक युवक का शव मंगलवार सुबह घर में पड़ा मिला। परिजन उसकी हत्या का आरोप युवक की पत्नी और उसके प्रेमी पर लगा रहे हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फंदे से लटकने से होने का पता चला है।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में रहने वाला 37 वर्षीय युवक घर में पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहता था। वह मूलरूप से मदनापुर इलाके का रहने वाला था। उसकी पत्नी का मदनापुर क्षेत्र के गुमटा निवासी ग्रामीण से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले दो दिन से ग्रामीण युवक के घर आया हुआ था। उसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। सोमवार रात करीब दो बजे पत्नी ने फोन करके अपनी सास को युवक की तबीयत खराब होने की सूचना दी। युवक की मां ने अपने दूसरे बेटे को फोन किया। मंगलवार सुबह परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो युवक का शव जमीन पर पड़ा था। परिजन के सूचना देने पर थाना रामचंद्र मिशन पुलिस मौके पर जा पहुंची। एसपी सिटी संजय कुमार ने भी पहुंच गए। भाई ने आरोप लगाया कि सोमवार रात में पत्नी और उसके प्रेमी ने गमछे से गला घोंटकर युवक को मार डाला। इसके बाद शव कमरे से निकालकर बरामदे में चारपाई पर रख दिया। यह पूरी घटना युवक के छोटे बेटे नौ साल के अनुज ने देखी थी। वारदात को अंजाम दने के बाद प्रेमी फरार हो गया।
इस पर पुलिस ने युवक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने युवक की पत्नी और उसके प्रेमी सर्वेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया हुआ है। हालांकि शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फंदे से लटकने से होना पाई गई।
विज्ञापन
युवक की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। पहली पत्नी से एक बेटा है, जो युवक के साथ नहीं रहता था। महेश ने करीब 18 साल पहले सिंधौली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से शादी की थी। उनके पांच बच्चे हैं। भाई ने बताया कि करीब पांच साल पहले युवक रोजगार के लिए रामचंद्र मिशन क्षेत्र के सरायकाइयां में एक किराये के मकान में रहने लगा था। एक ही बिरादरी का होने के कारण युवक के घर आरोपी का महिला के घर ाना-जाना लगा रहा। इसी बीच उसकी पत्नी नजदीकियां बढ़ गईं।
भाई का आरोप, पुलिस ने मनमानी रिपोर्ट दर्ज की गई
भाई का आरोप है कि युवक की पत्नी व उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या की है। पुलिस को हत्या की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने तहरीर बदलकर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवक ने फंदे से लटककर जान दी है। युवक व उसकी पत्नी के बीच प्रेमी को लेकर विवाद होता रहता था। इसी से आहत होकर युवक ने फांसी लगा ली। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बाकी आगे की जांच जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार, एसपी सिटी