{"_id":"604fa7958ebc3e58fe368c13","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly440712454","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा स्वामी ने युवक को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा स्वामी ने युवक को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
crime
बंडा। एक भट्ठा स्वामी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक युवक को घर में बंधक बनाकर पिटाई कर दी। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया और वायरल कर दिया गया। आरोपी गैर समुदाय के हैं। सोमवार को पीड़ित हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
बंडा की बुआ सिंह कॉलोनी निवासी धीरज कुमार सोमवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचा। धीरज ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर बाद एक भट्ठा स्वामी उसके घर आया और अपने साथ चलने को कहा। मना करने पर भट्ठा स्वामी वापस लौट गया। शाम को वह मोहल्ले के ही दाताराम के घर के पास खड़ा था। इस दौरान भट्ठा स्वामी का साला आया और उसके सिर पर लकड़ी की फंटी से प्रहार कर दिया। इसके बाद आरोपी अपने बहनोई भट्ठा स्वामी और दो अन्य लोग के साथ उसे अपने घर उठा ले गया और जमकर पीटा। इस बीच उसके घरवालों को जानकारी मिली तो उन्होंने छत से वीडियो बना लिया। सोमवार को पिटाई का वीडियो वायरल हो गया।
बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि धीरज कुमार शराब का आदी है और आए दिन शराब के नशे में लोगों से गालीगलौज करता रहता है। शनिवार को धीरज के गालीगलौज करने पर दूसरे पक्ष ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई थी। बाद में तहरीर नहीं देने पर दोनों पक्षों को समझा दिया गया था। रविवार को धीरज ने फिर गालीगलौज की, जिसको लेकर विवाद हो गया। धीरज ने गामा और आरिफ पर आरोप लगाया था, उन पर एनसीआर दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।