फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

लग्जरी कार में लिफ्ट देकर नौ हजार रुपये की टप्पेबाजी

Thu, 11 Mar 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के हरदोई बाईपास पर बुधवार को एक सिक्योरिटी गार्ड टप्पेबाजी का शिकार हो गया। टप्पेबाजों ने सीतापुर ले जाने की बात कहकर पहले सिक्योरिटी गार्ड को कार में बैठाया, फिर चेकिंग का हवाला देकर लिफाफे में नौ हजार रुपये रखवा दिए और आगे मिलने की बात कहकर उतार दिया। लिफाफा बदलकर टप्पेबाज वहां से गाड़ी समेत निकल गए। मामले में रोजा और आरसी मिशन थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन

सीतापुर के रहने वाले कनवाखेड़ा निवासी अरुण मिश्रा शराब फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। बुधवार की दोपहर अरुण मिश्रा सीतापुर जाने के लिए हरदोई बाईपास के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी उनके पास एक लग्जरी कार आकर रुकी, जिसमें ड्राइवर समेत तीन लोग बैठे थे। सीतापुर जाने की बात कहकर अरुण कार में बैठ गया। अरुण ने बताया कि कार में बैठते ही टप्पेबाज कहने लगे कि आगे चेकिंग चल रही है। जेब में रखे रुपये लिफाफे में डाल दो। ड्राइवर ने खुद अरुण को एक लिफाफा दिया। जिस पर अरुण ने अपनी जेब में रखे नौ हजार रुपये रख दिए। अरुण को चेकिंग स्थल से आगे मिलने की बात कहकर कार से नीचे उतार दिया। जैसे ही अरुण कार से उतरा, ड्राइवर ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। अरुण जब तक कुछ समझ पाता, कार आंखों से ओझल हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित अरुण ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरसी मिशन और रोजा थाना क्षेत्र की सीमाओं पर उलझ गई। 112 पुलिस पूछताछ कर लौट गई। रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस के पास पहुंची थी। बाद में पता चला कि घटनास्थल थाना आरसी मिशन क्षेत्र में है। आरसी मिशन थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि थाने में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से टप्पेबाज मस्त
हरदोई बाईपास काफी व्यस्त चौराहा है। दिल्ली, लखनऊ और हरदोई की ओर से आने वाली रोडवेज बसों से लेकर अन्य वाहन शहर के अंदर यहीं से प्रवेश करते हैं। सिक्योरिटी गार्ड अरुण मिश्रा के साथ नौ हजार की टप्पेबाजी की घटना को रोजा और आरसी मिशन पुलिस ने बेहद हल्के ढंग से लिया। रोजा पुलिस मान रही है कि डायल-112 पर हरदोई बाईपास से सूचना दी थी। लेकिन घटनास्थल थाना आरसी मिशन था। इसलिए संबधित थाने में भेज दिया गया। वहीं आरसी मिशन प्रभारी घटना की जानकारी से ही इनकार कर रहे हैं। बता दें कि क्षेत्र में पहले भी टप्पेबाजी की कई वारदात हो चुकी हैं लेकिन पुलिस के ढिलमुल रवैये से टप्पेबाजों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed