फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

मां की हत्या का आरोपी भेजा जेल

Wed, 03 Mar 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। डंडे से पीटकर मां को मारने वाले बेटे को मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया। हत्यारोपी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह नौ बजे रोजा थाना क्षेत्र के रामापुर पींग गांव की रहने वाला दिनेश अपने दिवंगत छोटे भाई की पत्नी को पीट रहा था। मां राजेश्वरी (60) ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने डंडे से कई प्रहार अपनी मां पर कर दिए। लहूलुहान राजेश्वरी वहीं बेेहोश होकर गिर गई थी। गांव के बाहर झोपड़ी डालकर रहने वाले बड़े भाई वीरेश ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम करीब चार बजे महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने राजेश्वरी के बड़े बेटे वीरेश की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या में दिनेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि हत्यारोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शराब के नशे में हैवान बन गया दिनेश
दिनेश देसी शराब का लती था। वह अक्सर शराब पीकर घर में बवाल करता था। राजेश्वरी अपने बेटे को शराब पीने से रोकती थी लेकिन वह नहीं मानता था। दिनेश की पत्नी कुछ महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी, इस बात का गुस्सा भी अपनी मां पर निकालता था। शराब पीने के बाद वह किसी की नहीं सुनता था और अक्सर मारपीट-विवाद किया करता था। सोमवार को हुए विवाद में राजेश्वरी की जान चली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed