{"_id":"603e8bbf8ebc3ef10a331ef1","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly439196086","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल से स्कूल में काबिज महिला को बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल से स्कूल में काबिज महिला को बाहर निकाला
विज्ञापन
तिलहर के गांव पिपरा प्राथमिक स्कूल से भैंस को बाहर निकलवाती पुलिस । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। प्राथमिक विद्यालय में डेढ़ साल से कब्जा जमाए एक महिला को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बल ने गांव पहुंचकर बाहर निकाला। साथ ही स्कूल परिसर को खाली कराकर विद्यालय में ताला डलव दिया। पुलिस ने महिला उसके पति और भाई को गिरफ्तार करके धारा 151 के तहत चालान करके एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
ग्राम पंचायत रानी खिरिया अंतर्गत गांव पिपरा के प्राथमिक विद्यालय में गांव के हंसराम की पुत्री उर्मिला अपनी सात साल की बेटी और गाय-भैंसों के साथ लगभग डेढ़ वर्ष से कब्जा जमाए थी। शिक्षकों ने कई बार इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद रहने पर उसने पूरे भवन पर कब्जा जमा लिया। शिक्षामित्र वेद प्रकाश ने बताया कि महिला को एक दो बार स्कूल से निकाला भी गया लेकिन उसने बाद में ताला तोड़कर फिर से कब्जा कर लिया। शिक्षा अधिकारियों के निर्देश पर एबीएसए संजय कुमार ने कोतवाली पुलिस और एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कानूनगो और लेखपाल को विद्यालय परिसर खाली कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को तिलहर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी के साथ पहुंची पुलिस फोर्स ने स्कूल परिसर में बंधे उर्मिला के जानवरों को निकाला तथा ट्रैक्टर ट्रॉली मंगा कर उसके सामान को भरवा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला उर्मिला, उसके पति राम हरि और उसके सौतेले भाई मेवाराम को हिरासत में ले लिया गया है। तीनों के विरुद्ध धारा 151 के तहत कार्रवाई करके एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है। महिला की बेटी को उसकी नानी के पास छोड़ दिया गया है। उधर एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला और अन्य लोगों को पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। कोर्ट में पेश होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
उर्मिला के पति गांव हर भानपुर निवासी राम हरि ने बताया कि उसका उर्मिला से 12 साल पहले विवाह हुआ था। वह पिछले तीन वर्ष से अपने मायके पिपरा चली आई। कई बार ले जाने की कोशिश की लेकिन वह तैयार नहीं हुई। संवाद