{"_id":"602975198ebc3ee95e763e3b","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4371689162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल के समय आटा चक्का के पाट टूटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल के समय आटा चक्का के पाट टूटने से युवक की मौत
विज्ञापन
बंडा। नई आटा चक्की का ट्राई करते समय पाट फट जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि मिस्त्री गंभीर घायल हो गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गांव नारायनपुर गंगा निवासी छोटेलाल का 35 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार शनिवार को पीलीभीत से ट्रैक्टर से चलने वाली आटा चक्की लेकर आया था। रविवार को वह अपने घर के सामने ट्रैक्टर से चक्की का ट्रायल कर रहा था। तभी अचानक चक्की के अंदर लगा पाट फट गया, जिससे पत्थर का टुकड़ा निकल कर राकेश के पेट में जा लगा। इससे वह बेहोश होकर मौके पर गिर पड़ा। वहीं पड़ोस में खड़े गांव के परशुराम का 38 वर्षीय पुत्र राकेश (मिस्त्री) पत्थर लगने से घायल हो ग,।
इस हादसे से हड़कंप मच गया। परिवार के लोग घायलों को तुरंत बंडा सीएचसी ले गए। जहां राकेश को मृत घोषित कर दिया गया। घायल मिस्त्री की हालत में सुधार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।