फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

तीन तस्कर पकड़े, ढाई किलो अफीम बरामद

Tue, 09 Feb 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
crime
तिलहर। पुलिस ने तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से ढाई किलो अफीम बरामद की है। तस्करों ने बताया कि वे लोग पंजाब इसे बेचने जा रहे थे। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पंजाब में युवाओं में नशे की लत और उसके कारोबार पर बनी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का नजरिया व्यापक है। नशे का धंधा कई राज्यों में फैला है। तस्करों का नेटवर्क काफी बड़ा है। रविवार की रात चेकिंग के दौरान तिलहर पुलिस को चीनी मिल के ग्राउंड से पहले किसान यूनियन कार्यालय के सामने तीन संदिग्ध लोगों को देखा। पुलिस ने उन्हें रोका तो वे भागने लगे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उनके पास से ढाई किलो अफीम मिली है। गिरफ्तार आरोपी आरिफ, इकरार हुसैन निवासी मोहल्ला एजाज नगर गौटिया थाना बारादरी जिला बरेली, धर्मेंद्र कुमार निवासी मंडोरा थाना अलीगंज जिला बरेली हैं। पूछताछ पर इन लोगों ने बताया कि वे झारखंड के रहने वाले शामी अली से अफीम मंगाते हैं। इसके अलावा अफीम की खेती करने वाले किसानों से भी अफीम खरीदते हैं। वे लोग पंजाब में जाकर अफीम फुटकर में बेच देते हैं। इससे उन्हें मोटी कमाई होती है। ये अफीम वे लोग पंजाब में बेचने के लिए जा रहे थे। एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ये जहां से अफीम लाते थे और जिन्हें सप्लाई करते थे, सारा ब्योरा जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। बरामद अफीम की कीमत 70 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।
विज्ञापन

सप्लायर पकड़ रहे, बेचने वाले बच रहे
पुलिस लगातार मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। तिलहर और मीरानपुर कटरा पुलिस ने पिछले दो-तीन महीने में बड़ी मात्रा में स्मैक, हेरोइन, अफीम, चरस बरामद की है। हालांकि ये तस्कर जिन्हें मादक पदार्थ सप्लाई करते थे, वे अभी पकड़ में नहीं आ रहे। बताया जा रहा है कि कई ढाबों में मादक पदार्थों की तस्करी की जाती है। इसके अलावा भी कई ऐसे अड्डे हैं जहां स्मैक, गांजा, चरस बेची जाती है मगर उन पर कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed