{"_id":"60203eec8ebc3e4b3727d47e","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4364588110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों की फायरिंग से रामगंगा की कटरी में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों की फायरिंग से रामगंगा की कटरी में दहशत
विज्ञापन
मिर्जापुर। रामगंगा और बहगुल नदियों के बीच में बसा ग्राम संगहा रविवार सुबह गोलियों की तड़ तड़ाहट से गूंज उठा। ग्रामीणों ने दहशत में अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को लाठी-डंडे से पीटकर मरणासन्न हालत में कर दिया। घायल को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दबंगों की पिटाई से घायल महेंद्रपाल निवासी ग्राम संगहा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7:00 बजे उसकी बहन मुन्नीदेवी घर के बाहर घूरा डालने गयी थी। तभी गांव के दबंग श्यामाचरण, राजवीर, रमेश व विमलेश ने मुन्नीदेवी को घूरा डालने से मना किया। दबंगों के मना करने के बाद भी उसकी बहन ने घुरा डाल दिया। तभी उक्त दबंगों ने उसको गालियां देना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने महेंद्रपाल को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर घरवाले पहुंचे, तो दबंग गाली-गलौज करते हुए नाजायज असलहों से फायरिंग करने लगे। दबंगों की फायरिंग से दहशत में आकर ग्रामीणों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए।
इस मामले में थानाध्यक्ष मान बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपी दबंग और गुंडा प्रवृत्ति के हैं। दबंगों ने मारपीट करने के साथ ही नाजायज असलहों से फायरिंग भी की है। इससे पहले भी यह लोग कई बार झगड़ा और मारपीट कर चुके हैं। घायल महेंद्रपाल की तहरीर पर दबंगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायल को अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रहीं हैं। शीघ्र ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।