{"_id":"601eeb3e8ebc3ed1b63ea38a","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4363402157","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के घर पहुंची दिल्ली पुलिस ने की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के घर पहुंची दिल्ली पुलिस ने की छानबीन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के लालकिले और आईटीओ चौक पर हुए बवाल के बाद दिल्ली पुलिस ने कई रिपोर्ट दर्ज की थीं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने लालकिले पर हुए विवाद में शामिल लोगों की पहचान करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने पीलीभीत के पूरनपुर और शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में कई फार्मों पर पहुंचकर जांच की है।
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस के तमाम जवान घायल हुए थे। यहां खुटार क्षेत्र के कुछ लोगों ने लालकिले से अपने फोटो, वीडियो वायरल किए थे। खुटार के गांव रामपुर कलां के पास रहने वाले एक युवक का परेड में ट्रैक्टर पर फोटो और वीडियो वायरल हुआ था। वहीं गांव खजुरिया के एक युवक ने लालकिले से अपना फोटो और वीडियो खुद वायरल किया था। वायरल हुए फोटो और वीडियो इन लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन सकते हैं।
हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को दिल्ली से एक एसआई के नेतृत्व में पुलिस टीम पहले पूरनपुर और उसके बाद खुटार पहुंची। पुलिस ने खुटार के आसपास कई गांवों में वाहनों के नंबरों के आधार पर लोगों से पूछताछ की। हालांकि पुलिस टीम जहां गई वहां के लोगों ने दिल्ली जाने से साफ इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस ने कहा कि उनके पास वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं, जिसमें वाहनों के नंबर साफ दिख रहे हैं। पुलिस छानबीन करने के बाद लौट गई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आने की सूचना से मची खलबली
दिल्ली पुलिस के पूरनपुर से निकलते ही इसकी चर्चा खुटार तक फैल गई। इससे आंदोलन में दिल्ली जाने वाले लोगों और उनके परिवार में खलबली मच गई। कुछ लोगों ने अपने ट्रैक्टर, कार आदि को भी मौके से हटा दिया। इसके बाद पुलिस के जांच करने की मामले में लोग एक-दूसरे से पूछताछ करते रहे। कार्रवाई के डर से दिल्ली जाने वाले लोगों में व्यापक चर्चा है।
पुवायां पुलिस जानकारी देने से बचती रही
दिल्ली पुलिस के आने की जानकारी पता करने पर स्थानीय पुलिस भी बात करने से बचती रही। पुवायां और खुटार पुलिस ने दिल्ली पुलिस के आने की जानकारी होने से ही मना कर दिया। बंडा पुलिस ने क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के आने की जानकारी होने से इंकार किया है।
दिल्ली पुलिस ने सर्किल की पुलिस से संपर्क नहीं किया है। जांच करने के बारे में जानकारी नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस आई होगी तो खुद ही जाकर जांच की होगी। - नवनीत कुमार नायक, सीओ पुवायां