{"_id":"6015b5158ebc3e34035609c8","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly435548717","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को तमंचा दिखाकर रुपये छीन ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को तमंचा दिखाकर रुपये छीन ले गए बदमाश
विज्ञापन
तिलहर। शनिवार की शाम नगर के मोहल्ले दातागंज में एक कॉस्मेटिक की दुकान पर महिला दुकानदार से बाइक सवार दो युवक सामान खरीदने के बहाने दुकान का सामान और महिला के हाथ से रुपये छीनकर बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगाली लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
नगर के मोहल्ला दातागंज में मोनिका सिंह का ब्यूटी पार्लर व कॉस्मेटिक की दुकान है। मोनिका ने बताया कि शनिवार की शाम दो युवक उसकी दुकान पर बाइक से आए और कॉस्मेटिक का कुछ सामान खरीदा। सामान की कीमत 100 रुपये हुई, जिस पर युवक ने उसे 2000 रुपये का नोट दिखाया। महिला ने फुटकर करने के लिए गुल्लक से नोटों की गड्डी निकाली तो एक युवक ने तमंचा दिखाकर उससे गड्डी छीन ली और बाइक से फरार हो गए। वारदात के बाद तमाम लोग दुकान पर जमा हो गए। इस बीच एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे से घटना को देखा गया, लेकिन बाइक पर लगी नंबर प्लेट से कोई पहचान नहीं हो सकी। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में यह नहीं बताया है कि गड्डी में कितने रुपये थे। सूचना पर एसआई आशीष पुनिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला के बयान लेकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में स्थित कई दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी फुटेज लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश करेगी। कोतवाल प्रवीण सोलंकी ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।