फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

करंट लगने से गोवंश की मौत, एसडीओ समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 30 Jan 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
तिलहर। बृहस्पतिवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर के करंट से एक गोवंश की मौत हो गई। घटना से गुस्साए राष्ट्रीय गो रक्षा संघ के कार्यकर्ताओं ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को दफन करवा दिया। कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के एसडीओ, जूनियर इंजीनियर और एक कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित राधा फिलिंग स्टेशन के समीप जमीन पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर एक गोवंशीय पशु की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे राष्ट्रीय गो रक्षा संघ के नगर मंत्री शोभित मौर्य और अरुण कुमार सिंह, अजय राणा, बीके प्रजापति, सचिन राठौर ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही के कारण गोवंश की मौत का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोवंश को दफन कराकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। इसके बाद कोतवाली पहुंचे गोरक्षा संघ के नगर संगठन मंत्री शोभित मौर्य ने लापरवाही बरतने के आरोप में विद्युत एसडीओ सौरभ मौर्य, जूनियर इंजीनियर नरेंद्र कुमार और एक विद्युत कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि इसी स्थान पर 12 दिन पहले करंट से एक और गोवंश की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर के चारों ओर बैरिकेड कराने की आवश्यकता महसूस नहीं की।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. यशवंत मैथिल ने कहा कि नगर में गोशाला होने के बावजूद गोवंश सड़कों पर घूमने के लिए मजबूर हैं। स्थिति में सुधार न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। तिलहर थाने के प्रभारी निरीक्षण प्रवीण सोलंकी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed