फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime
मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने एक बदमाश को चोरी के माल सहित पकड़ लिया जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को मिर्जापुर थाना प्रभारी मान बहादुर सिंह को मुखबिर से बदमाशों के बारे में सूचना मिली। उन्होंने पुलिस टीम के साथ रात करीब नौ बजे जैथपुर गांव के मोड़ पर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने पुलिस को देखा तो फायरिंग कर दी। पुलिस ने एक बदमाश को मौके पर पकड़ लिया जबकि तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश मुस्तैन निवासी ग्राम इस्लामनगर थाना मिर्जापुर ने अपने फरार साथियों के नाम बड़े, मुस्ताक उरफ चाढू, निवासी ग्राम इस्लामनगर थाना मिर्जापुर और मुनीष निवासी ग्राम आजाद नंगला थाना मिर्जापुर बताए। पुलिस को आरोपी के पास से चोरी किए गए जेवर और दो हजार रुपये के अलावा एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। मुस्तैन ने बताया कि 27 नवंबर 2020 की रात उन लोगों ने फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव अलेपुर में तीन घरों से यह सामान चोरी किया था। शमशाबाद थाने में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज है। थाना प्रभारी मान बहादुर सिंह ने बताया कि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed