फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, महिला की मौत

Sun, 04 Oct 2020 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
crime
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। जैतीपुर इलाके में तेज गति से दौड़ रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जाकर पलट गया। इसमें ट्रैक्टर चालक और उसकी बुआ समेत कई लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाने पर महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुआ। ग्राम माड़र गांव निवासी सचिन पुत्र रामअवतार अपना ट्रैक्टर लेकर जैतीपुर बाजार जा रहे थे। सचिन के साथ ट्रैक्टर पर उनकी बुआ मिथलेश समेत कई लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की गति काफी तेज थी। रास्ते में सुल्तानपुर गांव से निकलने के बाद ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चला गया और खाई में जाकर पलट गया। इसमें सचिन यादव (19) पुत्र रामअवतार, उसकी बुआ मिथलेश (40) पत्नी रामवीर, मनीषा देवी पत्नी रामअवतार, पिंकी देवी पत्नी सत्येंद्र यादव, उनका बेटा अंशु घायल हो गए। मिथलेश बदायूं के बिनावर थना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर की रहने वाली थी, जो अपने भाई के घर आई हुई थीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर मिथलेश को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed