{"_id":"5f5d10878ebc3e51d30071cd","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly41960524","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए की छात्रा ने गर्रा पुल से नदी में छलांग लगाई, राहगीरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए की छात्रा ने गर्रा पुल से नदी में छलांग लगाई, राहगीरों ने बचाया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिजन की डांट से क्षुब्ध होकर बीए की एक छात्रा ने गर्रा पुल से नदी में छलांग लगा दी। उसे डूबता देख राहगीरों ने किसी तरह उसे नदी से बाहर निकाला। पूछताछ के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
थाना सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाली युवती बीए की छात्रा है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे छात्रा गर्रा पुल पर पहुंची। उसके इरादे देख उधर से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाय, लेकिन तब तक उसने छलांग लगा दी। यह देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। छात्रा जहां कूदी वहां पानी कम था। दूसरे कुछ लोगों ने नदी में घुसकर छात्रा को नदी से बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि छात्रा को चोट नहीं आई। सूचना पर राजघाट चौकी प्रभारी अजयवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रा से पूछताछ की। इस बीच छात्रा के मोहल्ले के दो लड़के मौके पर जा पहुंचे। पुलिस के मुताबिक छानबीन में छात्रा के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। इसी को लेकर उसे परिवार वालों ने डांट दिया था। चौकी प्रभारी ने छात्रा को समझाया और उसके घर वालों को सूचना कर दी। थोड़ी देर के बाद छात्रा के घर वाले पुलिस चौकी राजघाट पर आ गए। पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद छात्रा को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।