{"_id":"5f5d10808ebc3e51e2373364","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly419605091","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौसर कोठी से युवती का अपहरण, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौसर कोठी से युवती का अपहरण, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी से युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। मामले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी निवासी युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक वह मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करता है। उसके पड़ोस में सूरज गुप्ता और उसका भाई दिनेश गुप्ता रहते हैं। उनके घर रोजा निवासी कुलदीप गुप्ता का आना जाना है। युवक के घर वाले भी सूरज और दिनेश के घर आते जाते थे। युवक के मुताबिक उसकी बहन पड़ोसी युवकों की गलत नजर थी। उसे यह बात जब ने बहन ने बताई तो आना जाना बंद हो गया। नौ सितंबर को सूरज ने अपनी रिश्तेदार शिवानी के जरिए युवक की वहन को को घर से बुला लिया। आरोप है कि सभी लोग चार पहिया गाड़ी में युवकी की वहन को अगवा करके ले गए। प्रभारी थानाध्यक्ष सुंदरलाल वर्मा ने बताया कि मामले में सूरज गुप्ता, दिनेश गुप्ता, कुलदीप गुप्ता तथा शिवानी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।