फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

रोजा में बुजुर्ग महिला का पर्स लूटा

Tue, 18 Aug 2020 06:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। पति के संग दामाद के घर से पैदल लौट रही बुजुर्ग महिला का पर्स दो उचक्कों ने लूट लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने एक लुटेरे को दबोच लिया जबकि उसका साथी पर्स लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र की चर्च कॉलोनी निवासी बुजुर्ग धनदेवी पति दृगपाल के साथ सोमवार शाम करीब आठ बजे अपने दामाद सौरभ पाल के घर स्टेशन कॉलोनी से पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में रेलवे ग्राउंड के कोने पर पहले से खड़े दो युवकों ने धनदेवी का पर्स छीन लिया। उनके पति दृगपाल ने पीछा करके एक लुटेरे को पकड़ लिया लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भागने लगा। इस बीच रेलवे ग्राउंड पर टहल रहे लोगों ने उसे दबोच लिया। सूचना पर पहुंचे चीता मोबाइल के सिपाही लुटेरे को बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे लेकिन वह बाइक से गिर गया। फिर रोजा थाने से जीप मंगाकर उसे थाने भेजा गया। हालांकि उसका साथी पर्स लेकर कंटीले तार लगी दीवार कूदकर भाग गया। धनदेवी के अनुसार पर्स में पांच सौ रुपये, एटीएम, आधार कार्ड, घर की चाबियां और जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed