{"_id":"5f11e28a8ebc3e63a47f28fd","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4131005117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली से लापता युवक की लाश कटरा इलाके में रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली से लापता युवक की लाश कटरा इलाके में रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटी मिली
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा। बरेली के इज्जतनगर इलाके से लापता हुए युवक का शव शुक्रवार को मीरानपुर कटरा इलाके में रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटा मिला। वह मीरानपुर कटरा इलाके में कैसे पहुंचा। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। कटरा पुलिस के सूचना देने पर यहां पहुंचे परिजन युवक की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुलासनगर रेलवे फाटक और कसरक हाल्ट के बीच करीब 26 वर्षीय युवक की लाश पड़ी देखी गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। जेब में मिले कागजों के आधार पर युवक की शिनाख्त बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव रूपापुर निवासी प्रदीप पटेल के रूप में हुई। पुलिस के सूचना देने पर परिवार वाले भी मीरानपुर कटरा थाने पहुंच गए। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। चाचा अरविंद पटेल ने बताया कि आठ दिन पहले प्रदीप की पत्नी ने अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। बुधवार को प्रदीप ने अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद पत्नी को घर पहुंचा दिया। उसी दिन शाम को वह रिश्ते के बहनोई की कार लेकर अपनी बहन को बुलाने के लिए उसके घर जाने को कहकर निकला था, जिसके बाद से नहीं लौटा। उसकी कार बरेली में इज्जतनगर इलाके की अहलादपुर चौकी के पास नेशनल हाईवे किनारे पेड़ से टकराई हुई मिली थी। प्रदीप का मोबाइल भी कार में मिला। तभी से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। वह तो नहीं लौटा शुक्रवार सुबह उसके मरने की सूचना मिली। परिजनों का कहना है कि प्रदीप रेलवे लाइन पर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी उन्हें नहीं हैं। प्रदीप की लाश जिस जगह रेलवे लाइन पर मिली उधर से कोई रास्ता भी नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि प्रदीप की हत्या करने के बाद लाश रेलवे लाइन पर डाली गई होगी।
सूचना दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। चूंकि युवक बरेली से लापता हुआ था इसलिए इस मामले की विवेचना बरेली पुलिस करेगी।
- हरपाल सिंह बालियान, थानाध्यक्ष मीरानपुर कटरा
विज्ञापन
सूचना दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। चूंकि युवक बरेली से लापता हुआ था इसलिए इस मामले की विवेचना बरेली पुलिस करेगी।
- हरपाल सिंह बालियान, थानाध्यक्ष मीरानपुर कटरा