फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

निगोही पुलिस ने तीन माह बाद गीता हत्या कांड का किया खुलासा

Sun, 24 May 2020 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
crime
निगोही। हमजापुर गांव निवासी गीता की हत्या उसके पति रीतिराम ने की थी। पुलिस ने शनिवार को घटना खुलासा कर हत्यारोपी पति को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक रीतिराम को पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव हमजापुर निवासी रीतिराम पत्नी गीता के साथ परिवार से अलग रहता था। उसके माता-पिता व भाई दूसरे मकान में रहते थे। रीतिराम देहरादून काम करने जाता तो कई-कई महीने बाद घर घर लौटता था। रीतिराम होली मनाने घर आया था। 12 मार्च की शाम आठ बजे रीतिराम खाना खाने के बाद टहलने निकल गया। वह कुछ देर बाद लौटा तो घर में उसकी पत्नी गीता नहीं थी। इसके तलाशने पर गीता घायल अवस्था में घर के निकट खंडहर हो चुके मकान में अचेत पड़ी थी। उसकी गर्दन पर निशाना थे। अस्पताल ले जाने पर गीता की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलन पर पहुंचे पिता श्यामाचरन ने निगोही थाने में हमलापुर गांव के कृष्ण कुमार उर्फ लखानी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

निगोही थानाध्यक्ष इंद्रजीत भदौरिया ने बताया कि पूछताछ के दौरान रीतिराम पुलिस के गुमराह करता था। वह गीता की हत्या का आरोप कृष्ण कुमार पर लगा रहा था। मगर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सच कबूल लिया। रीतिराम ने बताया कि उसे पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। बताया कि 12 मार्च को रीतिराम खाना खाने के बाद दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद करके टहलने चला गया था। रात 9:45 बजे लौटा तो उसके घर का दरवजा खुला था। घर में कृष्ण कुमार मौजूद था। उसे देखकर रीतिराम का खून खौल गया। उसने कृष्ण कुमार को पीटकर वहां से भागा दिया। इसके बाद गीता का गला दबा दिया। फिर घर के निकट खंडहर में फेंक दिया। थोड़ी देर में लोग आ गए और गीता की सांस चलती देख उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed