फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

धर्मस्थल पर कब्जे के विवाद को लेकर दो समुदाय के लोगों में तकरार

Sun, 24 May 2020 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
crime
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में धर्मस्थल पर कब्जे के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच तकरार हो गई। एक पक्ष के लोगों ने एसडीएम सदर से जाकर शिकायत की तो उन्होंने लेखपाल को भेजकर मौके पर भेजकर जांच कराई। फिलहाल निर्माण रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में एक धर्मस्थल पर दूसरे समुदाय के लोगों ने निर्माण शुरू कर दिया। इसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। उनका कहना था कि उक्त भूमि पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों में तकरार हो गई। एक पक्ष के राजकुमार, विनोद पाल, आलोक पाल, राधेश्याम, विजराम, तुलाराम, सोनपाल, रामपाल एसडीएम सदर के पास पहुंचे और मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच के दौरान सामने आया कि उक्त भूमि ग्राम समाज की है और नींव भरी जा चुकी है। लेखपाल ने तत्काल ही निर्माण कार्य को रुकवा दिया। तब जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

कुछ लोगों की शिकायत पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। कब्जा करने के आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सदर
मामला संज्ञान में आया है। मौके पर पुलिस भेजकर शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए गए हैं। अफसरों के आदेश के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-दीपक शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक, थाना राम चंद्र मिशन शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed