{"_id":"5e86135d8ebc3e6fc9416d56","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4015117161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के विरोध पर हत्या की अफवाह से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के विरोध पर हत्या की अफवाह से मची खलबली
विज्ञापन
मकसूदापुर/बंडा। दुष्कर्म के विरोध पर हत्या की अफवाह पुलिस में खलबली मच गई। जांच में सूचना झूठी मिलने पर पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
गांव नवाबपुर पुक्खी के किसी व्यक्ति ने यूपी-112 को बृहस्पतिवार सुबह सूचना दी कि गांव में उसकी पत्नी के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। थाना पुलिस के साथ ही यूपी-112 की चार गाड़ियां गांव पहुंचीं। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह भी पहुंच गए। सूचना देने वाले को फोन किया तो कॉल रिसीव ही नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक कॉलर एप पर सूचना देने वाले का नाम अमन कुमार लिखकर आ रहा था, उसने अपना नाम अमन त्रिपठी बताया था। गांव वालों ने बताया कि वहां अमन त्रिपाठी नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता। पुलिस ने अमन नाम के दो युवकों को बुलाकर भी पूछताछ की लेकिन सूचना देने वाला मोबाइल नंबर उनका नहीं निकला। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि झूठी सूचना देने वाले के नंबर की जांच कराई जा रही है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।