{"_id":"5dd3f99b8ebc3e549074486a","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3846571194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर परमिट काटे हरे पेड़, वन कर्मियों ने ठेकेदार दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर परमिट काटे हरे पेड़, वन कर्मियों ने ठेकेदार दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। सोमवार को ठेकेदार ने बिना परमिट सेमल के चार हरे पेड़ कटवा दिए। सूचना पर वनकर्मियों ने ट्रक को सेमल से भरी लकड़ी सहित पकड़ लिया। ट्रक और ठेकेदार को खुटार रेंज के मुख्यालय मैलानी ले जाया गया है।
रेंजर डीएस यादव ने बताया है कि सोमवार को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव नवदिया दरोदग्रह में ठेकेदार ने बिना परमिट बनवाए सेमल के चार हरे पेड़ कटवा डाले हैं। लकड़ी को गांव ढाका के पास ईंट भट्ठे पर एकत्र किया जा रहा है, जहां से लकड़ी को गैर जनपद भेजा जाएगा। सूचना के आधार पर प्रवर्तन दल के प्रभारी एसपी गौतम को वनकर्मियों के साथ मौके पर भेजा गया।
टीम ने लकड़ी मय ट्रक के पकड़ ली। ठेकेदार से परमिट दिखाने को कहा गया लेकिन वह कटान से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद वन विभाग की टीम ठेकेदार को ट्रक सहित रेंज मुख्यालय ले गई। रेंजर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। बिना परमिट पेड़ काटने के मामले में कार्रवाई की जाएगी।