फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

40 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक चालक और हेल्पर गिरफ्तार

Fri, 08 Nov 2019 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
crime
तिलहर (शाहजहांपुर)। हरियाणा से अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जा रहे एक ट्रक को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर कब्जे में ले लिया। इस दौरान चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि शराब कारोबारी और ट्रक मालिक मौके से भाग गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक से 555 पेटी शराब बरामद की है। जिसकी कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील अहलावत ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम हाईवे पर सुबह लगभग आठ बजे गांव बंथरा से आगे निर्माणाधीन पुल के पास पहुंच गई, तभी कुछ देर बाद हरियाणा से आ रहे लकड़ी भरे ट्रक को देखकर उसे रोकने के लिए पुलिस टीम ने घेराबंदी की। चालक ने ट्रक को लहराते हुए पुलिस जीप पर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए ट्रक को चारों ओर से घेर लिया। ट्रक के ऊपर व पीछे लकड़ी भरी होने के कारण उसमें लदी शराब का पता लगाने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इंस्पेक्टर ने बताया कि हरियाणा सोनीपत के थाना गन्नौर के गांव उदयसीपुर निवासी ट्रक चालक जितेंद्र पुत्र रमेश व हेल्पर नीरज पुत्र रणधीर हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान ट्रक मालिक शब्बीर अहमद पुत्र इसरार बेग निवासी ठक्कर बापा पथ उज्जैन व शराब मालिक नवीन सिंधु पुत्र नामालूम निवासी नंदगढ़ बहादुरगढ़ जींद हरियाणा मौके से फरार हो गए। पुलिस की इस कामयाबी पर सीओ मंगल सिंह रावत ने टीम की प्रशंसा की है।
विज्ञापन

शराब छिपाने को ट्रक के अंदर बनाया गया था लोहे का चेंबर
पुलिस ने ट्रक में पीछे भरी लकड़ी को जब हटवाया, तब अंदर लोहे का एक बड़ा चेंबर नजर आया लेकिन अंदर शराब निकलने का रास्ता नहीं मालूम हुआ। तब ट्रक चालक ने साइड से चार बोल्ट खोलकर एक ढक्कन को हटाया। इसके बाद ट्रक के अंदर बना चेंबर नजर आया, जिसमें शराब की पेटियां भरी हुई थीं। इस चेंबर के पीछे व ट्रक के ऊपर जलाने वाली लकड़ी भरी हुई थी। इस कारण चेंबर नजर नहीं आ रहा था। लेबर बुलाकर ट्रक से 555 पेटी अवैध शराब पुलिस ने बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि यह शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी ट्रक का असली नंबर आरजे 09 जीसी 1108 है जबकि ट्रक पर आरजे 08 जीसी 4108 लिखा है। ट्रक का नंबर बदलकर अवैध शराब ले जाई जा रही थी। ट्रक में लकड़ी की बिल्टी लखनऊ के नाम से बनी है। लकड़ी का वजन 24720 क्विंटल बिल्टी में दर्शाया गया है। बिल्टी में दिलबाग ट्रांसपोर्ट कंपनी लदवा रोड पिपली कुरूक्षेत्र हरियाणा, मैसर्स नरेश शाह मलिक टिंबर सैदपुर कैथल हरियाणा से जमशेदपुर झारखंड लिखा हुआ है।
ट्रक चालक, हेल्पर, ट्रक मालिक व शराब मालिक चारों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 307 व 60 आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।
सुनील अहलावत, इंस्पेक्टर तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed