{"_id":"5da86a148ebc3e0172327fc5","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3805377100","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की नारकोटिक्स टीम ने एक घर से बरामद की अफीम और 20 लाख की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की नारकोटिक्स टीम ने एक घर से बरामद की अफीम और 20 लाख की नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। अफीम की तस्करी में कानपुर में पकड़े गए तीन आरोपियों की निशानदेही पर बुधवार रात लखनऊ के नारकोटिक्स विभाग की टीम ने चौथे साथी की तलाश में नगर के बरेली रोड पर स्थित एक मकान पर छापा मारा। इस दौरान आरोपी तो नहीं मिला, लेकिन टीम ने तलाशी में आधा किलो अफीम और लगभग बीस लाख की नकदी बरामद की। टीम अधिकारी घर में मिले सदस्यों से पूछताछ के बाद नकदी व अफीम लेकर रात में ही लखनऊ रवाना हो गए। इस मामले में स्थानीय कोतवाली में कोई लिखा पढ़ी नही हुई है।
नारकोटिक्स विभाग लखनऊ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह कानपुर में तीन लोगों को पकड़ कर उनके पास से करीब नौ किलो, आठ सौ ग्राम अफीम बरामद की थी। टीम का नेतृत्व कर रहे अभिसूचना अधिकारी कौशिक पुंडीर के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग अफीम झारखंड प्रांत से लेकर आए थे, जिसे वह जलालाबाद के जमदाग्निनगर निवासी संजीव कुशवाहा के यहां पहुंचाने जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में झारखंड के जिला हजारीबाग निवासी संदीप भी शामिल था। पूछताछ के बाद टीम संदीप को साथ लेकर उनके चौथे साथी संजीव की तलाश में जलालाबाद में बुधवार रात करीब दस बजे एसएसआई सुभाष, कस्बा इंचार्ज अमर सिंह समेत अन्य पुलिस बल साथ संजीव के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी मकान के पीछे से पहले ही भाग गया। घर में महिला व बच्चे मिले, जिनसे पूछताछ के साथ ही पुलिस व टीम ने संयुक्त रूप से घर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घर में बीस लाख रुपयों के अलावा करीब आधा किलो अफीम बरामद हुई। एसएसआई ने बताया कि नारकोटिक्स की टीम रुपया और अफीम लेकर रात में ही लखनऊ को रवाना हो गई। पूरी कार्यवाही को जीडी पर दर्ज कर लिया गया है लेकिन इस मामले में आरोपी के खिलाफ यहां कोई लिखा पढ़ी नही हुई है। नारकोटिक्स की टीम में कौशिक पुंडीर के अलावा उनके समकक्ष पंकज दुबे व सिपाही विष्णु कुमार व राजकुमार शामिल थे। देर रात हुई इस कार्यवाही को लेकर नगर में तरह तरह की चर्चाएं हैं।