फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

दो घरों से 47 हजार की नकदी सहित पांच लाख की संपत्ति चोरी

Thu, 05 Sep 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
crime
बंडा। मंगलवार रात चोरों ने गांव पिपरिया घासी के दो घरों से 47 हजार की नकदी सहित लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और लोगों से पूछताछ भी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

गांव पिपरिया घासी निवासी हरिप्रकाश फेरी लगाकर जेवरों की बिक्री का काम करते हैं। वह मंगलवार को जेवर खरीद कर लाए थे। हरिप्रकाश ने बताया कि मंगलवार रात चोर घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुस आए और कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़ दिया। चोर सेफ में रखे 40 हजार रुपये सोने के तीन हार, सोने की छह अंगूठी, सोने की दो लर, चार जोड़ी कुंडल, एक पेंडिल, नथ, पौने दो किलो चांदी, बंदूक की लाइसेंस सहित लगभग साढ़े चार लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह चोरी का पता चला तो परिवार में खलबली मच गई।
विज्ञापन

गांव के ही शशिकांत शुक्ला के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर के आगे उनकी दुकान का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस आए और दुकान में रखे सात हजार रुपये, मोबाइल आदि चोरी कर ले गए। हरिप्रकाश ने मामले की सूचना बंडा थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित ने चोरी गए सामान के बारे में जानकारी ली। तलाश की गई तो मकान से लगभग सौ मीटर दूर हरिप्रकाश के घर से चोरी दो खाली बक्से, कपड़े, कागजात सहित बाजरे के खेत में पड़े मिले। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बंडा राजेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि चोरी के मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रात में गश्त भी तेज कर चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा।

बंडा। क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह पुलिस पर भारी पड़ रहा है। दो सितंबर को चोरों ने गांव लक्ष्मनपुर गौंटिया में विजय प्रताप के घर से डेढ़ लाख रुपये, सोने का हार, झाले, झुमकी, कुंडल, मंगलसूत्र, मांगबेंदा, सोने की दो लर, सोने के तीन पेंडिल, दो अंगूठी, कमर बिछुआ, चांदी की चार जोड़ी पायल सहित लगभग साढ़े चार लाख रुपये कीमत का जेवर और कपड़े चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed